---Advertisement---

ओला इलेक्ट्रिक की बॉस- बिगेस्ट ओला सीज़न सेल शुरू

On: October 5, 2024 2:02 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: भारत की सबसे बड़ी प्योर-प्ले ईवी कंपनी, ओला इलेक्ट्रिक ने आज त्योहारों के लिए अपना सबसे बड़ा ओला सीज़न सेल, बॉस शुरू किया। इस अभियान के अंतर्गत एस1 पोर्टफोलियो 49,999 रुपये की न्यूनतम राशि में उपलब्ध हो रहा है। साथ ही, कंपनी ने 37,000 रुपये तक के फेस्टिव बेनेफिट्स की घोषणा भी की है, जिनमें हाईपरचार्जिंग क्रेडिट्स, मूवओएस+ अपग्रेड, एक्सेसरीज़ पर एक्सक्लुसिव डील और केयर+ के साथ कई आकर्षक ऑफर शामिल हैं।

इस अभियान के बारे में भाविश अग्रवाल, चेयरमैन एवं एमडी, ओला इलेक्ट्रिक ने कहा, ‘हम इन त्योहारों पर सभी ऑफरों के साथ बॉस शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। यह ईवी खरीदने का सबसे अच्छा समय है।’

पिछले महीने ओला इलेक्ट्रिक ने अपने नेटवर्क पार्टनर प्रोग्राम की घोषणा की, जिसका उद्देश्य भारत में इसके सेल्स और सर्विस नेटवर्क का विस्तार करना है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत ओला इलेक्ट्रिक की योजना 2025 के अंत तक अपने नेटवर्क को बढ़ाकर 10,000 तक ले जाना है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now