---Advertisement---

नवडीहा टोला में शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य, लोगों में खुशी की लहर

On: October 5, 2024 11:08 AM
---Advertisement---

गढ़वा: कांडी प्रखंड के लमारी पंचायत अंतर्गत नवडीहा टोला में ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष एवं विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी श्री ब्रह्मदेव (बी.डी.) प्रसाद के सौजन्य से मोरम मिट्टी से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। निर्माण कार्य आज से ही शुरू कर दिया गया है और ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया है। मौके पर अमर कुमार, पिंटू यादव, चन्दन चंद्रवंशी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


अमर कुमार ने कहा, “यह सड़क हमारे क्षेत्र के विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। वर्षों से यहां के लोग खराब सड़कों की वजह से परेशान थे और अब यह समस्या जल्द ही दूर हो जाएगी। इस निर्माण कार्य से ग्रामीणों के जीवन में सुधार आएगा।”


पिंटू यादव ने इस मौके पर कहा, “यह सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं है, यह यहां के विकास का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। हम इस क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस प्रकार की परियोजनाएं इसे संभव बनाएंगी।”


चंदन चंद्रवंशी ने कहा, “यह सड़क यहां के लोगों के लिए जीवनरेखा बनेगी। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा बल्कि क्षेत्र के किसानों को भी फायदा होगा, जो अपने उत्पाद को आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे।”


स्थानीय निवासियों ने इस सड़क निर्माण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्मदेव प्रसाद द्वारा उठाया गया यह कदम क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे यातायात के साथ-साथ स्थानीय व्यवसायों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

ब्रह्मदेव प्रसाद नें क्षेत्र के ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पूरे बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जहाँ-जहाँ सड़क खराब है वहाँ पर इसे बनवाने का कार्य किया जायेगाइसके लिए आम जनता का सहयोग की अपेक्षा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now