---Advertisement---

सिल्ली पुलिस द्वारा अवैध रूप से तीन संचालित शराब भट्ठियों पर कार्रवाई

On: October 7, 2024 4:00 PM
---Advertisement---

सिल्ली : सिल्ली पुलिस ने सोमवार सुबह लगभग 7 बजे सिल्ली थाना क्षेत्र के ग्राम कोचो में अवैध रूप से संचालित शराब भट्ठियों पर सिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की । तीन संचालित भाटियों में 5000 किलो जावा महुआ और 60 लीटर महुआ शराब को जप्त किया। पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान शराब भट्टी से कई ड्रम बर्तन एवं कोयला को जप्त कर ट्रैक्टर द्वारा थाना लाया गया। वहीं अवैध शराब की छापेमारी के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया । थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई है। दुर्गा पूजा एवं आगामी विधानसभा चुनाव लेकर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now