---Advertisement---

बिजली बिल माफ और बिजली भी हाफ! वाह रे झारखंड सरकार!

On: October 8, 2024 5:58 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: फिलहाल मौसम कंट्रोल में नहीं है दिनभर उमस भरी गर्मी और तड़के सुबह में हल्की सिहरन लग रही है लेकिन जैसे ही सुबह हो रही है फिर उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन करने लग रही है। बाहर धूप जहरीली हो रही है इसी इसी दौरान बिजली की भी आंख मिचौली जारी है। जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्रों जैसे कि परसुडीह बागबेड़ा गोविंदपुर आदि क्षेत्रों में कब बिजली आ जाएगी कब चली जाएगी इसका कोई टाइम टेबल नहीं है आधा घंटा आती है फिर चली जाती है। जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

चर्चा है कि बिजली बिल माफ हो गया है लेकिन बिजली भी हाफ हो गया है। बिजली बिल माफ करके झारखंड सरकार जनता के मन मे पैठ बनाने में लगी है आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंईयां सम्मान योजना भी लाई गई है। इसके अलावा और कई योजनाएं चल रही है लेकिन बिजली बिल माफ और बिजली हाफ आपूर्ति से लोगों के मन में सरकार और बिजली विभाग के प्रति आक्रोश पैदा हो रहा है कि फिलहाल तो लू वाली गर्मी तो नहीं है लेकिन एसी वगैरह काम चलने लोड भी कम होना चाहिए । इसके बावजूद बिजली तकरीबन हाफ सप्लाई हो रही है। जो समझ से परे है।

ग्रामीण क्षेत्र के कुटीर उद्योग छोटे-मोटे उद्योग धंधे बिजली की दुर्दशा के चलते चौपट हो रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर हिंदुओं के तमाम बड़े त्यौहार शुरू होने वाले हैं और शुरू हो गए हैं जैसे की दुर्गा पूजा दीपावली छठ जैसे पर्व। वैसे भी सरकार पर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लगाते रहे हैं और हिंदुओं के त्योहार में बिजली व्यवस्था ध्वस्त रहने पर सरकार के खिलाफ लोगों में अविश्वास पैदा हो रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन