---Advertisement---

ब्रह्मदेव प्रसाद ने बरडीहा के पूजा पंडालों का किया दौरा, क्षेत्रवासियों की उन्नति की कामना

On: October 9, 2024 11:18 AM
---Advertisement---

गढ़वा: विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी और ओबीसी एकता अधिकार मंच, झारखंड प्रदेश के केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव (बी.डी.) प्रसाद जी ने आज माँ दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि के पावन अवसर पर बरडीहा प्रखंड के विभिन्न पूजा पंडालों का दौरा किया।

इस दौरे के दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। श्री प्रसाद ने सभी श्रद्धालुओं से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, माँ दुर्गा की कृपा से इस क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी और हम सब मिलकर विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”

पूजा पंडालों में पहुंचे लोगों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र के विकास के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। श्री प्रसाद ने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का अवसर है।

कार्यक्रम के दौरान उनके साथ ओबीसी एकता अधिकार मंच के कई सदस्य भी मौजूद आनंद विश्वकर्मा, पिंटू यादव,शिवनारायण गुप्ता, अमर प्रसाद, और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now