---Advertisement---

AISMJWA प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता ने किया पंडाल का उद्घाटन

On: October 9, 2024 4:29 PM
---Advertisement---

बोले मां की कृपा से ही होगा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू

जमशेदपुर: – प्रदेश में नित नई घोषणाएं देखीं जा रही है लेकिन पत्रकारों के हित में सरकार मूकदर्शक बनी हुई है,यह अनोखा समय है जब पत्रकार साथियों के हित में कोई प्रयास ही नहीं हुआ। उक्त बातें ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के झारखंड सह प्रभारी शंकर गुप्ता ने एक कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर में कहीं। श्री गुप्ता ने कहा कि अब मां कृपा करेंगी तभी झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून बनेगा.श्री गुप्ता ने पोटका क्षेत्र के विख्यात मूर्तिकार मोहन पाल द्वारा निर्मित मूर्ति की जमकर तारीफ की।

उन्होने कहा कि श्री पाल ने प्रत्येक वर्ष एक से बढ़कर एक मूर्ति का निर्माण कर क्षेत्र के लोगों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया हैं.माँ दुर्गा की मूर्ति आकर्षण का केंद्र रहती है.वही इस वर्ष 14 फीट के 27 मुख वाले मां दुर्गा के विराट रूप का वर्णन किया है,जिसका विधिवत उद्घाटन प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अभिजीत सेन तथा सुरेश महापात्र द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर पूजा पंडल एवं मूर्ति का अनावरण किया गया.इस दौरान काफी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now