---Advertisement---

उत्क्रमित हाई स्कूल दरमी नवाडीह गढ़वा में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का किया गया आयोजन, नियमों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक।

On: August 16, 2023 1:29 PM
---Advertisement---

गढ़वा :- आज गढ़वा जिले की सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा उत्क्रमित हाई स्कूल दरमी नवाडीह में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने सड़क सुरक्षा प्रबंधक,रोड इंजीनियर विश्लेषक सड़क सुरक्षा, विनय रंजन तिवारी शिक्षकों और छात्रों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में अत्यंत महत्वपूर्ण बात है कि हर किसी को यातायात सुरक्षा नियमों के बारे में पता होना चाहिए।

सड़क सुरक्षा प्रबंधक ने बच्चों को सभी सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने रैश ड्राइविंग, नशे में ड्राइविंग, बिना लाइसेंस के ड्राइविंग, ट्रिपल लोडिंग और सुरक्षा नियमों की अनदेखी से बचने का सुझाव दिया। इस मौके पर श्री संजय बैठा ने कहा कि अधिक लोग सड़क दुर्घटनाओ में मारे जा रहे है और सड़क दुर्घटनाओ में अपने कीमती जीवन गवां देना एक दुर्भाग्य की बात है .

उन्होंने कुछ वीडियो भी प्रदर्शित किये जिनमें यातायात नियमों के पालन के संबंध में संदेश दिये गये। इसके बाद प्रश्न उत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। शिक्षकों ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि छात्रों को इस संदेश को लोगों के बीच फैलाने की आवश्यकता है। उन्हें लोगों को यातायात नियमों से परहेज न करने की सलाह । उक्त कार्यक्रम मे 60 से अधिक विद्यार्थियो ने हिस्सा लिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप के स्थानांतरण पर दी विदाई

बेरोजगार मित्रों मेलोडी खाओ और रोजगार भूल जाओ : सुधीर कुमार पप्पू

कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का अष्टम दिवस संपन्न, केवट प्रसंग तथा भरत मिलाप प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

अंजुमन फैज़ुल गुरबा मुस्लिम सोसाइटी, भालूबासा में बकरीद पर ईद मिलन समारोह आयोजित

जमशेदपुर:अखिल विश्व गायत्री परिवार नवयुग दल टाटानगर साप्ताहिक सत्संग आयोजित

गिरिडीह:सड़क नहीं रहने के कारण प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को एंबुलेंस न मिला,ग्रामीण खाट पर लादकर ले गए