July 26, 2026

पश्चिमी सिंहभूम: डायन बिसाही के आरोप में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Picsart_24-10-12_15-36-28-460.jpg

पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की डायन बिसाही के आरोप में हत्या कर दी गयी है। घटना शुक्रवार की देर रात टेबो थाना क्षेत्र से 30 किमी दूर अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र चंपावा पंचायत के सियांकेल गांव की है। मृतकों की पहचान दुगुलू पूर्ति (60 साल), पत्नी सुकु होरो (50 साल) और उनकी बेटी दसकिर पूर्ति (23साल) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed