---Advertisement---

महुआडांड में आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

On: October 14, 2024 7:53 AM
---Advertisement---

लातेहार: जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में एक आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप की घटना की सूचना मिल रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी कुमार गौरव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी

आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को महुआडांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक आदिवासी युवती महुआडांड बाजार आयी थी। इसी दौरान घर लौटने के क्रम में चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पीड़िता को धमकी देकर वहां से भाग गए। घर पहुंचने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन सोमवार को पंचायत प्रतिनिधियों के साथ थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की।

चारों आरोपी गिरफ्तार

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर दो घंटे के अंदर घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़िता के द्वारा बताए गए घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस के द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित युवती को मेडिकल जांच के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि सामूहिक गैंगरेप में शामिल सभी आरोपी महुआडांड प्रखंड मुख्यालय के रहने वाले हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now