---Advertisement---

कलयुगी बेटा: मां ने पैसे देने से किया मना तो धारदार हथियार से काट डाला, गिरफ्तार

On: October 15, 2024 2:48 AM
---Advertisement---

बांका (बिहार): जिले के मधुवन गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी बेटा अपनी मां से पैसे मांग रहा था, लेकिन मां के पास पैसे नहीं थे। इसी बात पर गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना रविवार देर रात की है। घटना के वक्त गांव के सभी लोग दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में व्यस्त थे। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

मृतका की पहचान 65 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उसके ही बेटे राजीव कुमार ( 30 ) पर लगा है। आरोपी पहले भी मां के साथ मारपीट करता था जिससे मां घर छोड़कर भागी रहती थी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

जानकारी के अनुसार आरोपित पुत्र राजीव कुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह बीए तक पढ़ा लिखा है और कलाकार भी है। जानकारी मिली है कि राजीव पहले भी वृद्ध मां के साथ रुपए की मांग को लेकर मारपीट करता रहता था। रविवार की शाम भी उसने अपनी मां से रुपए की डिमांड की। पैसे देने से मना करने पर उसने मां को पुआल काटने वाले धारदार हथियार से दर्जनों बार प्रहार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now