---Advertisement---

गढ़वा: मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ने पर झामुमो कार्यकताओं ने मनाया जश्न, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई

On: October 15, 2024 11:36 AM
---Advertisement---

गढ़वा: मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ने पर रंका मोड़ घंटा घर के पास झामुमो कार्यकताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी जाहिर की। मौके पर मौजूद झामुमो नेताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना में जो 1000 रूपये मिलता था। उनको कल ही कैबिनेट में बढ़ाकर 2500 रूपये कर दिया गया है। जो बहन-बेटी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है, आज तक किसी सरकार के द्वारा बहन बेटी के हित में कोई योजना नहीं चलाया था।

हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा सावित्रीबाई फुले, फूलों झानो सर्वजन पेंशन छात्रों के लिए एवं अन्य महिला के लिए फ्री में आने जाने के लिए मुख्यमंत्री गाड़ी योजना, फ्री में पढ़ाई हेतु कोचिंग सेंटर और छात्रावास निर्माण तथा सभी विधवा विकलांग महीलाओं को हक और अधिकार देने वाले पहला सरकार माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के कुशल नेतृत्व से संभव हो सका।

इस मौके पर तनवीर आलम खान जिला अध्यक्ष, मनोज ठाकुर जिला सचिव, रेखा चौबे महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, चन्दा देवी जिला सचिव, शांति देवी जिला परिषद अध्यक्ष,दिपमाला कुमारी प्रमुख मेराल, अराधना सिंह आलमगीर अंसारी शरीफ़ अंसारी,फरिद निलू साकिर ख़ान धनंजय पासवान चन्दन पासवान फूजैल अहमद, अहमद अंसारी आशिष अग्रवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now