---Advertisement---

गढ़वा: मंत्री ने चलाया जनसंपर्क अभियान, मांगा वोट

On: October 18, 2024 12:08 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद व युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गुरूवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने लोगों से अपने पक्ष में मतदान कर पुनः जीताने की अपील की। साथ ही क्षेत्र में लोगों के घर पहुंचकर हाल चाल भी लिया भी लिया।

मंत्री श्री ठाकुर छतरपुर निवासी अनिल गुप्ता की माताजी की मृत्यु की खबर सुनकर उनके घर पहुंचे। परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया। जाटा गांव में स्व. मिथिलेश राम के घर पहुंचकर परिजनों का हाल चाल लिया एवं उन्हें सांत्वना दी। साथ ही हाल ही में झामुमो में शामिल चिनियां रोड निवासी बबलू उपाध्याय के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। जबकि चिरौंजिया मोड़ पर डॉ ज्ञान प्रकाश गुप्ता के स्वास्थ्य किरण क्लीनिक में पहुंचकर नये क्लीनिक के उद्घाटन पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

मौके पर झामुमो गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष फुजैल अहमद, दिलीप गुप्ता, बबलू उपाध्याय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

100 दिनों में पैसेंजर ट्रेन शुरू होने की बात सिर्फ अफवाहः दीपक यादव

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा

प्रसिद्ध फिल्मकार,लेखक व पत्रकार खवाज़ा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा जमशेदपुर की 7 दिवसीय बालरंग कार्यशाला शुरू

दुमका से गिरफ्तार हुआ निजी कंपनी का प्रबंधक,नाबालिक पुत्री के यौन शोषण का है आरोपी