---Advertisement---

गढ़वा: स्वीप के तहत मतदान को किया जागरूक, ईवीएम और वीवीपैट की दी गई जानकारी

On: October 19, 2024 4:07 PM
---Advertisement---

गढ़वा: 19 अक्टूबर को आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनज़र निर्वाचन के स्वीप कोषांग के द्वारा समाहरणालय सभागार में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम- सह- ईवीएम वीवीपैट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में एलडीएम अग्रणी बैंक, सभी बैंको के शाखा प्रबंधक, प्राचार्य रामा साहू विद्यालय, प्राचार्य गोविन्द इंटर कॉलेज प्रभारी एनसीसी, प्रभारी नेहरू युवा केंद्र, प्रभारी स्काउट एंड गाइड एवं सभी कार्यालयों के कार्यालय प्रधान उपस्थित थें।

कार्यक्रम में सहायक परियोजना पदाधिकारी सिया जानकी सिंह ने नैतिक मतदान सह मतदाता जागरूकता विषय पर विशेष रूप से सक्रिय संवाद किया तथा मतदान क्यों जरूरी है, विषय पर परिचर्चा भी किया, जिसमें सभी उपस्थित पदाधिकारी एवं कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं अपने विचार रखें। सिया जानकी सिंह ने बताया कि मतदान से ही मजबूत लोकतंत्र की नींव रखी जा सकती है। मतदान से ही तय होता है कि हमारे क्षेत्र के नागरिक देश के प्रति कितने जिम्मेवार एवं जागरूक हैं।

सिया जानकी सिंह ने बताया कि आप सभी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं से इन सभी विषयों पर प्रकाश अवश्य डालें। यदि हम खुद मतदान नहीं करते तो हमारा कोई अधिकार नहीं बनता कि हम किसी के कार्यकलाप पर उंगली उठाएं। कार्यक्रम में उपस्थित स्वीप के प्रभारी पदाधिकारी विमलेश शुक्ला के द्वारा मतदाता निबंधन की अंतिम तिथि- 25/10/2024 तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने एवं मतदाता सूची में नाम स्थानांतरण करवाने पर प्रकाश डाला गया। साथ ही औसत से कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर विशेष फोकस करने एवं उसके अनुसार ही कैलेंडर तैयार करने पर तथा अवकाश के दिनों में भी वैसे सभी बूथों पर स्वीप एक्टिविटीज कराने हेतु बताया गया। कार्यक्रम में सिया जानकी सिंह द्वारा ईवीएम एवं वीवी पैट के बारे में मुख्य रूप से बताया गया कि कैसे ईवीएम द्वारा मतदान करने से एवं वीवीपैट के आ जाने से हमारी मतदान की प्रक्रिया पूर्णतः सहज़ पारदर्शी एवं विश्वसनीय हो गयी है। नैतिक मतदान ही मजबूत लोकतंत्र की धुरी है।

अतः उपस्थित सभी कर्मियों से आग्रह किया गया कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आए बगैर बिना किसी भय अथवा दबाव के नैतिक रूप से मतदान कर अपने देश के प्रति एक जिम्मेवार नागरिक का कर्त्तव्य निभाने हेतु प्रेरित करें। उपस्थित सभी पदाधिकारियों/कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न तरह के एप्प्स जो निर्वाचन प्रक्रिया को और भी अधिक सुलभ एवं पारदर्शी बनाने में सहायक हैं, के बारे में जानकारी भी विस्तृत रूप से दी गई खासकर सी विजील एप्प जो निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किया गया है, किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले पर करवाई करने में काफी सहायक है। अगर आपके क्षेत्र में कोई भी राजनितिक व्यक्ति किसी भी प्रकार का भय किसी मतदाता को दिखाता है या किसी भी प्रकार का प्रलोभन देता है तो ऐसे में सी विजिल एप्प के माध्यम से उक्त व्यक्ति का वीडियो बनाकर तुरंत अपलोड करना है। यहाँ महत्वपूर्ण बात यह है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही सक्षम एप्प एक ऐसा एप है कि अगर कोई पूर्णतः दिव्यांग बुजुर्ग व्यक्ति है एवं वह मतदान केंद्र पर आकर मतदान करने की स्थिति में नहीं है तो ऐसी परिस्थिति में सक्षम एप्प के माध्यम से ऐसे व्यक्तियों की पूर्ण जानकारी अपलोड कर देने से उनके मतदान की व्यवस्था बूथ लेवल कर्मचारियों के द्वारा कर दी जाएगी।

एक और एप्प वोटर हेल्पलाइन एप्प है जो मतदाताओं को मतदान सूची में अपना नाम जुड़वाने, मतदाता सूची के स्थानांतरण में, अपना क्रम संख्या देखने में सहायक है। जिससे मतदाता लम्बी लाइन लगाकर मतदाता सूची में अपना नाम एवं क्रम खोजने के परेशानी से निजात पा सकते हैं। अतः मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान इन सभी एप्प के बारे में मतदाताओं को अवश्य बतायें। ये सभी एप्प मतदान प्रक्रिया को और भी सुलभ एवं पारदर्शी बनाते हैं। आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को मतदाता शपथ पत्र के माध्यम से आगामी विधानसभा निर्वाचन में अवश्य हिस्सा लेने एवं नैतिक रूप से मतदान कर जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

आज के इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वीप कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी नीलम कुमारी, परियोजना अर्थशास्त्री क्षमा प्रिया, सहायक परियोजना पदाधिकारी विकास कुमार वर्मा, पंचायती राज के जिला परियोजना प्रबंधक शाहनवाज अख्तर, कार्यालय प्रधान दिवाकर मिश्रा एवं यूडीसी नेहा नूतन लकड़ा आदि उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें