---Advertisement---

कुएं में गिरे बैल को बचाने के चक्कर में पांच की मौत, मचा कोहराम

On: August 18, 2023 2:09 AM
---Advertisement---

रांची: प्रदेश की राजधानी रांची के मुरी ओपी थाना क्षेत्र पिस्का गांव से दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहां एक 40 फीट गहरे कुएं में गिरे बैल को बचाने के चक्कर में 5 लोगों की मौत खबर से कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुएं में गिरे बैल को बचाने के लिए 8 गांव वाले गहरे कच्चे कुएं पर देसी जुगाड़ के साथ रस्सी लेकर बैल को बचाने का प्रयास कर रहे थे इसी बीच मिट्टी धंस गई और ग्रामीण उसके अंदर दब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।एसडीआरएफ ने एक ग्रामीण को सुरक्षित निकाल लिया। वहीं 5 ग्रामीणों की मौत हो गई।अन्य दो की तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा शाम करीब साढ़े चार बजे हुआ।घास चरने गया एक बैल गांव निवासी गोलटू मांझी के कच्चे कुएं में गिर गया. कुएं से बैल को निकालने के लिए गांव के ही चार लोगों ने देसी जुगाड़ बनाया और बांस के सहारे रस्सी बांधकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।इसी दौरान एका-एक कुएं के आसपास की मिट्टी धंस गई, जिससे वहां खड़े 8 लोग 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरे।

इधर, ग्रामीणों के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. तत्काल गांव के लोगों ने अपने स्तर से राहत-बचाव कार्य शुरू करते हुए थाने की पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने जेसीबी की मदद से कुएं के आसपास की जमीन को खुदवा कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया. इसी बीच एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर घटनास्थल पहुंच गई. एसडीआरएफ ने एक ग्रामीण को कुएं से सुरक्षित निकाल लिया. उसकी भी हालत गंभीर है. अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक एसडीआरएफ ने कुएं से दो शव बरामद किए हैं. मिट्टी में दबे अन्य लोगों की तलाश जारी है. कुल पांच लोगों की मौत की पुष्टी अभी तक हुई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर हादसे पर दुख जताया. उन्होंने लिखा, “सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुंए में 5 लोगों की मरने की दुःखद खबर से मन व्यथित है. परमात्मा दिवगंत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें.”

बारिश की वजह से रेस्क्यू में हो रही परेशानी

बता दें, घटनास्थल राजधानी रांची से तकरीबन 70 से 75 किलोमीटर दूर है. रह-रह कर हो रही बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. घटना की सूचना के बाद सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो, सिल्ली थाना प्रभारी आकाशदीप, मुरी थाना प्रभारी विपुल कुमार, सिल्ली बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह