---Advertisement---

गढ़वा: वज्रगृह, मतगणना हॉल व डिस्पैच सेंटर का डीसी-एसपी ने किया निरीक्षण

On: October 24, 2024 1:59 PM
---Advertisement---

गढ़वा: जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर एवं पुलिस अधीक्षक गढ़वा दीपक कुमार पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मतगणना केंद्र के लिए चयनित स्थानीय बाजार समिति तथा श्री सदगुरू जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज, गढ़वा में बनाये गए डिस्पैच सेंटर का भौतिक निरीक्षण कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान मतगणना के दिन प्रवेश-निकासी, वाहन पड़ाव तथा सुगमतापूर्ण ईवीएम वीवीपीएटी व सामग्री आदि की जानकारी लेकर संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

डीसी-एसपी ने क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संबंधित पदाधिकारी को विधानसभा वार अलग-अलग काउंटर बनाने, प्रवेश निकास हेतु अलग अलग द्वार बनाने, सुरक्षा व्यवस्था, अलग-अलग काउंटर के लिए बैरिकेडिंग, विधानसभा वार पोलिंग पार्टी वाहनों का पड़ाव, ईवीएम-वीवीपैट एवं सामग्री वितरण के लिए मतदान केंद्र निर्धारित कर अलग-अलग काउंटर बनाने तथा आवश्यक साईनेज बोर्ड लगाने, पानी,शौचालय, लाइटिंग समेत अन्य तैयारी ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने श्री सदगुरू जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज, गढ़वा में बने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर वहा पर किये जा रहे तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए।

मौके पर डीडीसी पशुपतिनाथ नाथ मिश्रा, उपनिर्वाचन पदाधिकारी सुशील कुमार राय,अनुमंडल पदाधिकारी,रंका रुद्र प्रताप समेत विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now