---Advertisement---

पीएफ और ईएसआईसी के लाभों पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

On: October 29, 2024 2:43 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-हिंडालको मुरी में पीएफ (भविष्य निधि) और ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रांची पीएफ और ईएसआईसी कार्यालय के कार्यक्रम में पीएफ विभाग के अधिकारी अविनाश कुमार ने भविष्य निधि से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां कर्मचारियों के बीच साझा किया। जबकि ईएसआईसी कोकर शाखा के प्रबंधक मधुमिता दत्ता ने ईएसआईसी के लाभों पर विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों ने उपस्थित होकर कर्मचारियों को इन योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया। हिंडाल्को के एचआर हेड अरुण राय ने सभी कर्मचारियों को ईएसआईसी और भविष्य निधि के नियमों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। हिंडाल्को के सहायक महाप्रबंधक कुमार अविषेक ने कहा कि यह दोनों योजनाएं किसी भी कर्मचारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस जागरूकता कार्यक्रम में हिंडाल्को के सभी संविदाकर्मी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिंडालको यूनियन के जेनरल सेक्रेटरी उपेंद्र महतो, अनिल सिंह, प्रभात तिवारी, संदीप कुमार, नारायण प्रमाणिक इत्यादि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को उनके अधिकारों और कल्याण योजनाओं के प्रति जागरूक करना था ताकि वह सही जानकारी के आधार पर अपने भविष्य की योजनाओं को बेहतर ढंग से तैयार कर सकें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now