---Advertisement---

झारखंड बंगाल सीमा पर वाहन जांच के दौरान 4 लाख रुपए हुए बरामद

On: October 29, 2024 2:46 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड बंगाल सीमा पर वाहन जांच के क्रम में डुर्गु पुष्ति, पुरुलिया पश्चिम बंगाल निवासी संजीव कुयरी के दो पहिया वाहन से मुरी पुलिस ने 4 लाख नगद बरामद किए। बरामद रुपए के बारे में पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति किसी प्रकार का सही जवाब नहीं दे पाया तथा रुपए से संबंधित कोई ठोस सबूत भी नहीं दिखा पाया। तत्पश्चात सीमा पर तैनात दंडाधिकारी की उपस्थिति में रूपया को जप्त कर थाना लाया गया। इधर थाना प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है ताकि आने वाला चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त तरीके से संपन्न कराया जा सके। किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए मुरी पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरती हुई है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

BREAKING: दो साल बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर:सामुदायिक उच्च विद्यालय बारीगोड़ा में बच्चों का चार दिवसीय समर कैंप का भव्य शुभारंभ

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर थाना प्रभारी ने किया सम्मानित

झारखंड:ट्रिपल मर्डर कांड के बाद एक और सनसनी खेज कांड,बेटे ने पिता को काटा,शव…!

विभिन्न क्षेत्रों में बिजली से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग,जिप पूर्णिमा मलिक ने विद्युत विभाग को सौंपा ज्ञापन