---Advertisement---

तमाड़ में वाहन चेकिंग के दौरान 1.90 लाख रुपए हुए बरामद, पुलिस ने किया जब्त

On: October 30, 2024 4:46 PM
---Advertisement---

संवाददाता  अमित दत्ता

बुंडू: रांची -टाटा राजमार्ग पर डोड़ेया मोड़ में बने चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान एक कार से नगद 1.90 लाख रुपए बरामद हुए. बरामद रुपए का मालिक बिहार के बक्सर जिले का बताया जाता है. पुलिस ने राशि को अपने कब्जे में कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र तमाड़ पुलिस डोड़ेया मोड़ में बने चेकपोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी. इस दौरान आने -जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों को रोककर तलाशी ले रही थी. इसी क्रम में टाटा से रांची की ओर आ रही बोलरो (बीआर 44 आर 5395) को रोका गया. उसमें गहनता से जांच की गई. जांच के क्रम में एक झोले से नगदी मिला. इसमें 1.90 रुपए को पुलिस ने जब्त कर लिया. पूछताछ करने पर कार सवार युवक अमित कुमार ने बिहार के बक्सर जिले के गोलापुर का निवासी बताया. अमित कुमार ने पुलिस को बताया कि वे खरीददारी करने कोलकाता गए थे. किसी कारण से खरीददारी नहीं कर पाए इसलिए रुपए वापस बच गये।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now