आजसू पार्टी सिल्ली नगर समिति ने खापचा बेड़ा गांव में की बैठक

On: November 2, 2024 1:57 AM

---Advertisement---
सिल्ली : आजसू पार्टी सिल्ली नगर समिति के तत्वावधान में लुपूंग पंचायत के खपचाबेड़ा गांव में करमचंद उराँव की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में आजसू पार्टी की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित प्रखंड प्रमुख जितेंद्र बडाईक ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए विधायक के द्वारा सिल्ली के विकास के लिए किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जहां राज्य में विकास का मॉडल सिल्ली है,वहीं लुपुंग पंचायत सिल्ली की विकास का मॉडल है। सिल्ली स्टेडियम,बिरसा मुंडा आर्चरी सेंटर,कला संस्कृति भवन,अम्बेडकर पार्क आदि लुपुंग पंचायत में ही स्थित है। लुपुंग पंचायत क्षेत्र के विकास की उदाहरण है। उन्होंने उपस्थित लोगों को क्षेत्र में सड़क पुल पुलिया के अलावे शिक्षा,स्वास्थ्य,खेल,पेयजल आदि पर सुदेश कुमार महतो द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। ग्राम प्रभारी मनोज साव ने ग्रामीणों को अपील करते हुए कहा कि अब गांव मे नये नये लोग दिखाई देंगे इससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी को एकजुटता के साथ आजसू पार्टी को वोट करने की अपील की। उपस्थित ग्रामीणों ने पार्टी प्रमुख सुदेश कुमार महतो को भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष भरत देव साय ने किया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र करमाली,पंचायत प्रभारी हेमंत नायक, चूल्हा प्रमुख एवं गांव की महिला प्रभारी भवानी देवी, सरस्वती उरांव,लगाम गांव के ग्राम प्रधान बादल मुंडा,युवा क्लब के अध्यक्ष रतन कुजूर, पंकज एक्का,निमेष उरांव समेत ग्रामीण उपस्थित थे।