झारखंड

झामुमो के लोग गुंडाराज फैला कर लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं : रितेश

गढ़वा: भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के लोग गुंडाराज फैला कर चुनाव में लोकतंत्र को कलंकित कर रहे हैं। जिस तरह से तरके मेराल में झामुमो के लोगों ने वोट के लिए हिन्दुओं के साथ मार-पीट किया। इससे इससे आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है।

उन्होंने कहा कि गढ़वा में पूरे पांच साल तक झामुमो का गुंडाराज राज माफिया राज चरम पर रहा है। विधानसभा चुनाव में जनता झामुमो को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हैं। झामुमो मंत्री विधायक गुंडागर्दी धन-बल के दम पर चुनाव में जनता को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

झामुमो ने गढ़वा में व्यवसायी महिला किसान युवा सबको दबाने का भरपूर प्रयास किया है। झामुमो के लोग तरह तरह से प्रलोभन देकर जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा की जनता के पास यही मौका है। जब भाजपा प्रत्याशी को जीताकर भ्रष्ट झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक को सत्ता से उखाड़ फेंके। ताकि आनेवाले पांच साल झारखंड के विकास में गढ़वा का अहम योगदान रहे। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में झामुमो के लोगों ने गढ़वा में जमकर उत्पात मचाया है।

टेंडर में गुंडागर्दी शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी महिला के साथ मंत्री प्रतिनिधि द्वारा मार-पीट जनता भुली नहीं है। झामुमो सरकार ने जनहित में कोई योजना नहीं बनाया। गढ़वा सहित पूरे झारखंड में झामुमो सरकार के किसी योजना का लाभ आम जनता को नहीं मिला। गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। मौके पर भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय रुपु महतो रविन्द्र मेहता सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।