खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

पतंजलि योग परिवार ने छह वि०स० क्षेत्रों में शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया

जमशेदपुर: पतंजलि योग परिवार पूर्वी सिंहभूम द्वारा जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।


अभियान के नेतृत्व कर रहे पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा ने बताया कि पतंजलि द्वारा जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।जिसका उद्देश्य शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करना है। एक मजबूत लोकतंत्र के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान का होना अति आवश्यक है।

अभियान का समापन टेल्को स्थित रॉकेट पार्क में एक सभा के रूप में की गई।

इससे पहले टेल्को रॉकेट पार्क से एक जागरूकता रैली निकाली गई जो टेल्को के विभिन्न स्थानों से होते हुए खड़ंगाझाड़ मार्केट में नुक्कड़ सभा करते हुए वापस टेल्को रॉकेट पार्क में समाप्त हुई। धन्यवाद ज्ञापन टेल्को रॉकेट पार्क पतंजलि योग कक्षा के मुख्य योग शिक्षक शिवप्रसाद सिंह ने किया।

सभा को साहित्यकार हरिहर राय, समाज सेवी राम फलक चौधरी और वरिष्ठ योग शिक्षक उमापति लाल दास ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पतंजलि जिला सोशल मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेंद्र पांडे, अजय वर्मा, अतुल चंद्र गोराई, विसर्जन शर्मा, राजेश कुमार लाल, प्रतिमा सारंगी, आशुतोष कुमार झा, रवि वर्मा, अनिल सिन्हा अमरनाथ, मुनिराज आदि उपस्थित थे।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!