खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

प्रथम चरण में जनता ने खुलकर एनडीए के समर्थन में की वोटिंग, सरकार बनना तय:सचिन प्रसाद

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: झारखण्ड में प्रथम चरण का मतदान बुधवार को संपन्न हुआ. पहले चरण में विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान हुआ. प्रथम चरण में ही झारखण्ड की जनता ने एनडीए के पक्ष में खुल कर मतदान किया है और इससे ये साबित हो गया है कि झारखण्ड में बहुमत से एनडीए की सरकार बन रही है. ये बातें आजसू पार्टी के जिला सचिव सचिन प्रसाद ने कहीं.

एक प्रेस बयान जारी कर उन्होंने कहा कि वोट देने के लिए भारी संख्या में अपने घरों से बाहर निकल कर प्रदेश की जनता ने बता दिया है कि वो बदलाव के मूड में है. सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारी संख्या में मतदान इस बात का संकेत है कि प्रदेश के लोग हेमंत सोरेन की सरकार से त्रस्त हैं. इसलिए इस बार बदलाव तय है और प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है.

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।