---Advertisement---

रमना: समाजसेवी मुन्ना प्रसाद ने मृतक के परिजनों को दिया मदद का भरोसा

On: November 16, 2024 11:24 PM
---Advertisement---

रोहित रंजन

रमना (गढ़वा): प्रखंड मुख्यालय के मूर्ति टोला निवासी कलेन्द्र प्रजापति उम्र 55वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद स्थानीय समाजसेवी मुन्ना प्रसाद के नेतृत्व में मृतक के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया. कहा कि कलेंद्र प्रजापति के नहीं रहने से परिवार की बहुत बड़ी क्षति हुई है, जिसे भरपाई करना काफी मुश्किल है. समाज सेवी धनंजय गुप्ता ने बताया कि कलेन्द्र प्रजापति एक सरल सीधा साधा इंसान थे इनके निधन से आस पास  सहित पूरे बाजार में शोक है.

मौके पर दिनेश गुप्ता,बबलू गुप्ता,महेंद्र प्रसाद,टुनटुन सोनी,पिंटू कसेरा,मुकेश प्रजापति सहित अन्य लोग उपस्थित थे. मालूम हो कि मुख्य सड़क पर मोटर साइकल के चपेट में आने से कलेन्द्र प्रजापति पूरी तरह घायल हो गए थे जिनका रांची में उपचार के क्रम में मौत हो गई.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now