---Advertisement---

बुंडू में मुंडा समाज के सैकड़ों लोगों ने की बैठक

On: November 27, 2024 3:52 PM
---Advertisement---

संवाददाता  अमित दत्ता

कहा विकास मुंडा को मिले राज्य सरकार में प्रतिनिधित्व,नहीं तो होगा जोरदार आंदोलन: मुंडा समाज

बुंडू : राज्य में मुंडाओं को प्रतिनिधित्व मिले इसके लिए बुंडू स्थित ताऊ के मुंडा कॉलोनी में आदिवासी समाज के सैंकड़ों लोगों ने बैठक का आयोजन किया। बैठक का उद्देश्य तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर था।समाज के लोगों ने अपनी बातों को प्रखरता से रखें तथा कहा कि तीन टर्म से विधायक बने विकास कुमार मुंडा जो शहिद रमेश सिंह मुंडा के पुत्र हैं। वह खुद एक मंत्री थे मंत्री रहते हुए उनकी हत्या कर दी गई थी इसके बाद उनके पुत्र को सामान की जनता ने विधायक चुनाव और लगातार तीसरी बार विधायक बनाया गया मंत्रिमंडल में जगह मिलने से मुंडा समाज के लोगों का ही नहीं पूरे झारखंड के मुंडा समाज के लोगों का विकास होगा बीते एक दशक से मुंडा समाज के लोग मंत्रिमंडल में अपने नेता को शामिल कराए जाने को लेकर ललित है कि कब उसके नेता को मंत्रिमंडल में जगह मिले और समाज का उत्थान हो सके। मुंडा समाज के लोगों का कहना है कि अगर मुंडा समाज के विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाता है तो इसके लिए जोरदार आंदोलन किया जाएगा यही नहीं आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार कर भगवान बिरसा मुंडा के जन्म स्थल पर आमरण आंदोलन करेंगे। ये लोग रहे मुख्य रूप से शामिल इस मौके पर विशेष रूप से गिरीश सिंह मुंडा ,ईश्वर सरदार ,रितेश सरदार ,गंगाधर सिंह मुंडा ,ब्रह्मानंद सिंह मुंडा ,प्रकाश सिंह मुंडा ,धनंजय मुंडा ,ग्राम प्रधान मानकी मुंडा,राजकुमार बिनझियां,जगदीश उरांव,रोमन मुंडा,ललित कृष्णा मुंडा,हरिश्चंद्र मुंडा,ललित मुंडा,अग्नू सिंह मुंडा,तीजन सिंह मुंडा,संतोष सिंह मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now