---Advertisement---

खंडवा: मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा झुलसे, 12 गंभीर

On: November 29, 2024 4:29 AM
---Advertisement---

खंडवा (मध्यप्रदेश): खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। जलती मशाल से तेल गिरने से आग बुरी तरह फैल गई। आग लगने से 50 से ज्यादा लोग झुलस गए, जिनमें 12 की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है। आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं।

मशाल जुलूस का आयोजन शहर के प्रमुख घंटाघर क्षेत्र में हो रहा था। जब इस जुलूस का समापन हो रहा था, उस दौरान हादसा हुआ। खंडवा पुलिस और प्रशासन के अनुसार, मशाल रखते वक्त अचानक से कुछ मशालें उल्टी हो गईं, जिससे उसमें मौजूद बुरादा और तेल फैलने लगा। यह मिश्रण आसपास की अन्य जलती हुई मशालों से मिलकर तेजी से आग पकड़ने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास खड़े लोग उसकी चपेट में आ गए और झुलस गए।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। साथ ही, इस घटना के बाद अधिकारियों ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।

खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज राय ने इस घटना को लेकर बताया कि एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था। घंटाघर पर इस कार्यक्रम को समाप्त हो रहा था। इस दौरान मशाल रखते समय कुछ मशालें गिर गईं, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गईं। इस दौरान वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए। इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प०बंगाल:चुनावी माहौल के बीच बीरभूम में नाबालिग से सामूहिक दरिंदगी,चिल्लाती रही काकू आपकी बेटी की तरह!,फांसी की मांग

नालंदा शर्मसार: महिला से सरेआम बर्बरता, कपड़े फाड़कर वीडियो किया वायरल; दो गिरफ्तार

दरवाजा खोलने में देरी हुई तो कसाई बना चाचा, फुल साउंड में गाना बजाया और 3 भतीजे-भतीजी को कटर से काट डाला‌

देह व्यापार के लिए बंगाल से बिहार बुलाई गई महिला से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार; 6 नामजद

मोकामा विधायक अनंत सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, दुलारचंद यादव मर्डर केस में मिली जमानत

मुजफ्फरपुर: पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प, फायरिंग में बुजुर्ग की मौत; थानेदार समेत 3 पुलिसकर्मी घायल