---Advertisement---

मुरी टुंगरी जलापूर्ति योजना तीन महीने से बंद ग्रामीण परेशान

On: December 1, 2024 3:50 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- मुरी टुंगरी जलापूर्ति योजना तीन महीने से बंद पड़ी हुई है। वही सिंगपुर,कांटाडीह, महुवाडीह एवं कलुवाडीह में जलापूर्ति योजना तीन महीने से बंद पड़ी हुई है। ग्रामीणों को पानी लाने के लिए चार किलोमीटर दूरी तय कर पानी लाते हैं ठंड के मौसम होने कारण ग्रामीण पानी कम खर्च कर ही अपना जीवन चलाते हैं। जल नल योजना के तहत ठेकेदार को गांव गांव में पाइप लाइन बीछाकर एवं कनेक्शन करके पानी सप्लाई घर तक देना है मगर ठेकेदार के लापरवाही के चलते घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। घरों में एक बार कनेक्शन कर दिए उसके बाद देखने वाला कोई ठेकेदार के आदमी क्षेत्र में नजर नहीं आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार मनमानी करते हुए जहां तहां कनेक्शन देता है कहीं कहीं गांवो में कनेक्शन नहीं दिया गया है। इस संबंध में जलापूर्ति विभाग के जेई से पूछने पर उन्होंने बताया कि महुवाडीह गांव में पाइप लाइन लीकेज है जिसके कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है उसे जल्द बना दिया जाएगा और क्षेत्र में पानी सप्लाई जल्द से जल्द देने का काम किया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now