---Advertisement---

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद हिमंत बिस्वा सरमा भी झारखंड भजेंगे टीम, इन बातों की स्टडी करेगा निरीक्षण दल

On: December 1, 2024 4:39 PM
---Advertisement---

रांची: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वे झारखंड में कुछ चीजों का अध्ययन करने के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजेंगे। इससे कुछ दिन पहले ही सीएम हेमंत सोरेन ने पूर्वोत्तर राज्य में चाय बगानों की दुर्दशा का अध्ययन करने के लिए एक सर्वदलीय टीम भेजने का कैबिनेट का फैसला लिया था। हालांकि, सरमा ने झारखंड में निरीक्षण दल भेजने के असम सरकार के फैसले के बारे में कुछ नहीं बताया।

गुवाहाटी में भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, “5 दिसंबर को हमारी कैबिनेट में झारखंड के कुछ इलाकों का दौरा करने के बारे में कुछ निर्णय लिए जाएंगे। हम वहां जाकर दो-तीन चीजें भी देखेंगे।

बता दें कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इसके कुछ घंटों बाद ही उनकी सरकार ने असम में “हाशिए पर” चाय जनजातियों की दुर्दशा का अध्ययन करने के लिए एक सर्वदलीय पैनल के गठन को मंजूरी दे दी। हाल ही में झारखंड में हुए विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के सह-प्रभारी रहे सरमा ने कहा, “अगर कोई हमारी देखभाल करता है तो हमें खुशी होगी क्योंकि हमारे पास करने के लिए बहुत काम है। वे यहां एक टीम भेज रहे हैं, लेकिन हम 2 प्रतिनिधिमंडल झारखंड भेजेंगे जो 2 खास चीजें देखेंगे। हम अगले सप्ताह निर्णय लेंगे। वे हमसे मिलने आएंगे, हम भी उनसे मिलने जाएंगे।”

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन

जमशेदपुर:भरत भूषण तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के खिलाफ परशुराम शक्ति सेना ने खोला मोर्चा,दी श्रद्धांजलि