---Advertisement---

गढ़वा: प्रखण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न

On: December 2, 2024 1:07 PM
---Advertisement---

गढ़वा: गढ़वा प्रखण्ड कार्यालय कक्ष में आज यानी सोमवार को प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुमार नरेन्द्र नारायण की अध्यक्षता में प्रखण्ड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक सम्पन्न की गयी। उक्त बैठक में मुख्य रूप से PMEGP एवं PMFME के साथ महिला स्वयं सहायता समूह के रोजगार सृजन एवं ऋण उपलब्ध कराने के विषय में चर्चा की गयी।

वहीं KCC ऋण उपलब्ध कराने, उद्योग विभाग से PMEGP तथा PMFME योजना से ऋण उपलब्ध कराने आदि की समीक्षा की गई। इसके तहत PMFME हेतु प्रत्येक बैंको को 2-2 आवेदन सृजन करने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक  S.K. रंजन, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखण्ड उद्यमी समन्वयक आशीष कुमार सिंह के समेत प्रखण्ड अन्तर्गत सभी बैंको के शाखा प्रबन्धक आदि उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now