---Advertisement---

सिदगोड़ा:शादी समारोह में गया था परिवार, 8 लाख के जेवरात की चोरी सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चिप लेकर भागे चोर

On: December 2, 2024 5:15 PM
---Advertisement---

चंद घंटे में पीछे की दीवार फांद घुसे चोर, परिवार के आते ही भागे

जमशेदपुर: विवाह समारोह में शामिल होने सिदगोड़ा थानांतर्गत एग्रीको निवासी टाटा स्टील कमी रवि शंकर एग्रीको क्लब हाउस गए थे। रात तकरीबन 8:00 बजे के आसपास वे ताला बंद कर गए थे इसी दौरान चोरों ने सुनियोजित ढंग से चोरी की घटना को अंजाम दिया और 8 लाख के जेवरात समेत ₹25000 नकदी लेकर फरार हो गए । घटना के संबंध में रविशंकर मिश्रा ने सिद्धगोड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के संबंध में रविशंकर के मुताबिक उनके एक रिश्तेदार का शादी समारोह था. एग्रिको क्लब हाउस में कार्यक्रम का आयोजन था. रविवार की रात करीब आठ बजे परिवार के सभी लोग क्वार्टर में ताला बंद कर एग्रिको क्लब हाउस चले गये. उसी दौरान रात करीब 11.30 बजे उनका बेटा कोई काम से अपने क्वार्टर पर आया. जब उसने बाहर गेट का ताला खोल कर गेट खोलने का प्रयास किया तो गेट भीतर से बंद पाया. फिर जब उसने हल्ला मचाया तो चोर पीछे के गेट से फरार हो गये. उसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने फोन कर दी. इसके बाद परिवार के सभी लोग घर पहुंचे.

पीछे के गेट से प्रवेश किया चोर गिरोह :रविशंकर ने बताया कि चोर गिरोह के लोग क्वार्टर के पीछे का दीवार फांद कर घर में प्रवेश किया. उसके बाद पीछे का गेट को खोल करा अन्य साथियों को घर में प्रवेश कराया. इस दौरान चोरों ने लोहे का औजार से बंद लकड़ी का दरवाजा को तोड़ा. उसके बाद अलमारी और पलंग के बॉक्स में रखे सभी सोने-चांदी के गहने और नकद रुपये लेकर फरार हो गये. उन लोगों ने सीसीटीवी कैमरा रिकॉर्डिंग चिप्स भी लेकर भाग गए । उन्होंने बताया कि चोरों ने घर के एक- एक सामान की छानबीन की है. अगर उनका बेटा नहीं आता तो यह संभव था कि और भी कई सामान की चोरी कर लेते.

लोगों ने बताया कि क्वार्टर के पीछे करीब आठ बजे कुछ लड़कों ने एक पैसेंजर टैंपो को खड़ी कर दिये थे. लेकिन शादी का समारोह होने के कारण आस पास के लोगों ने उसके बारे में पूछताछ नहीं की. उन लोगों को लगा कि घर में समारोह होने के कारण टेंपो की जरूरत होगी. घटना के बाद टेंपो भी वहां से गायब हो गया. पुलिस और परिवार के लोगों ने आशंका जताया है कि शायद चोर गिरोह के लोग ही टेंपो लेकर आये थे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गोड्डा: देवर से अवैध संबंध, पति की हत्या के लिए एक लाख की सुपारी… पत्नी ने दी खौफनाक मौत

धनबाद में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, दून एक्सप्रेस से 16 जिंदा कछुए बरामद

जमशेदपुर: जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू चुनावी कार्यालय खुला,जीत के प्रति आश्वस्त

8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगी! सैलरी से जुड़ा मैसेज आए तो भूल कर भी ना करें क्लिक, एडवाइजरी जारी

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर