---Advertisement---

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने विभिन्न जगहों पर मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती

On: December 3, 2024 5:20 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में दिनांक 3 दिसंबर 2024 को सुबह 9:30 बजे से सोनारी चित्रगुप्त भवन में पूर्व राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती मनाई गई ।

इस कार्यक्रम की शुरुआत उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय महासभा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष डॉक्टर मनोज कुमार सिंह जी के द्वारा किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन श्याम बिहारी लाल जी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री संजीव सिन्हा ,श्री अजय श्रीवास्तव, श्री अतुल चंद्र, श्री शशांक शेखर ,श्री नरेंद्र कुमार प्रसाद, श्री गुप्तेश्वर प्रसाद ,श्री बीपी श्रीवास्तव, श्री सुरेश, श्री शिवचरण ,श्री बबलू ,आदि मौजूद थे।


गोलमुरी राजेन्द्र भवन में पूर्व राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती दिनांक 3 दिसंबर 2024 को सुबह 11:00 बजे मनाई गई। इस कार्यक्रम शुरुआत उनके तस्वीर पर फूल माला चढ़कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आलोक कुमार सिन्हा जी के द्वारा किया गया । इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अजय श्रीवास्तव जी ,श्री सुबोध श्रीवास्तव जी ,डॉक्टर मनोज कुमार सिन्हा,श्याम बिहारी लाल , मंगलानंद श्रीवास्तव जी , विनोद कुमार सिन्हा, सोमनाथ गुहा जी ,बसंत श्रीवास्तव जी ,श्री शुभम सिन्हा जी ,आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now