---Advertisement---

सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सिल्ली के तीरंदाजो का हुआ चयन

On: December 4, 2024 3:07 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी सिल्ली के तीरंदाजों का चयन सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ। कल दिनांक 1 और 2 दिसंबर को खेलगांव होटवार में आयोजित दो दिवसीय चयन प्रतियोगिता में सिल्ली के तीरंदाजों ने बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया जिसमें एक रिकर्व राउंड में तमन्ना वर्मा, कंपाउंड राउंड में कृष चंद्र देव एवं बबीता कुमारी, इंडियन राउंड में वर्षा खलको और मनीषा कुमारी का चयन किया गया। बताते चले की झारखंड टीम में सभी चयनित तीरंदाज इसी माह के 14 से 20 दिसंबर तक जमशेदपुर में आयोजित सीनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। एकेडमी के मुख्य संरक्षक सुदेश कुमार महतो व रांची जिला संघ की अध्यक्ष नेहा महतो और सचिव चंचल भट्टाचार्य के साथ साथ कई खेल प्रेमियों में बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now