झारखंड

धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन को मिला विस्तार

रांची: यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंत्रालय द्वारा ट्रेन संख्या 02832/02831 भुवनेश्वर – धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची) के परिचालन अवधि में विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 02832 भुवनेश्वर – धनबाद स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची), यात्रा प्रारंभ 31-12-2024 से यात्रा प्रारंभ 27-02-2025 तक प्रतिदिन भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी। ट्रेन संख्या 02831 धनबाद – भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन (वाया – रांची), यात्रा प्रारंभ दिनांक 01-01-2025 से यात्रा प्रारंभ 28-02-2025 तक प्रतिदिन धनबाद से प्रस्थान करेगी। इन ट्रेनों की समय सारणी, ठहराव एवं कोच संयोजन पूर्ववत रहेंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!