---Advertisement---

अभिनेता अल्लू अर्जुन को बड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

On: December 13, 2024 11:39 AM
---Advertisement---

Allu Arjun: मशहूर तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार, 13 दिसंबर को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिल्म पुष्पा 2 : द रूल की स्क्रीनिंग के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत की मौत हो गई थी। अल्लू अर्जुन को इसी मामले आरोपी बनाया गया है। इस मामले में कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड दी है।

पुष्पा 2: द रूल की रिलीज से ठीक पहले 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में 4 दिसंबर की सुबह पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग रखी गई था। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे थे। ये खबर फैलते ही सुपरस्टार को देखने हजारों की तादाद में भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी दौरान संध्या थिएटर में भगदड़ मच गई और इसमें एक महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतका के परिवार की शिकायत पर अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसी मामले में अब अल्लू अर्जुन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें