---Advertisement---

तेज एवं लापरवाह तरीके से मोटरसाइकिल चलाने के जुर्म में तीन मोटरसाइकिल को किया जप्त

On: December 15, 2024 2:14 AM
---Advertisement---

सिल्ली:-सिल्ली पुलिस के द्वारा शनिवार के दिन गश्ती के क्रम में तीन मोटरसाईकिल को तेज एवं लापरवाह तरीके से चलाने के कारण निरूद्ध किया गया। जिस पर एम वी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है। इस तरह के मोटरसाईकिल चालक बिना नम्बर प्लेट के तथा साईलेंसर को मोडीफाईड करके चलते है जो सुरक्षा के दृष्टिकोण से गलत है। थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने बताया कि ऐसे चालको को चेतावनी दी जाती है कि पकड़े जाने पर विभिन्न कानुनी मापदंडों के अंतर्गत दंडणीय अपराध के तहत कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस तरह के चालक अकसर युवा होते है जो लापरवाह तरीके से वाहन चलाते है, जिसके कारण सड़क दुर्घटना में जान-माल की हानी होती है साथ ही नागरिकों से रांची पुलिस अपील करती है कि सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाये तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करे। अभिभावक अपने नाबालिक बच्चों को दो पहिया वाहन चलाने नहीं दें।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now