---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड, 14 जिलों का तापमान 8 डिग्री से नीचे गया; 7 शहरों में शीतलहर का अलर्ट जारी

On: December 15, 2024 6:24 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। सर्द हवा के कारण राज्य के 14 जिलों का तापमान शनिवार को 8 डिग्री से नीचे रहा। शहरी क्षेत्र की बात करें तो शनिवार को गढ़वा राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं खूंटी का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री रहा।

वहीं ठंड के चलते कांके-मैक्लुस्कीगंज में ओस की बूंदें जम गईं। मैक्लुस्कीगंज का पारा 2.5 और कांके का 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं 7 शहरों में अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें रामगढ़, धनबाद, बोकारो के अलावा गढ़वा, पलामू, चतरा और गुमला जिला शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में बदलाव के आसार नहीं हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन