खासम ख़ास

बांग्लादेश में हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को किया खंडित, महाश्मशान काली मंदिर में घुसकर लूटपाट

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के पतन के बाद से हिन्दू मंदिरों और आस्थाओं पर लगातार हमले हो रहे हैं। ताजा घटना जमालपुर जिले के सरिसाबाड़ी उपजिला के कामराबाद यूनियन स्थित महाश्मशान काली मंदिर की है। यहाँ शुक्रवार (13 दिसंबर 2024) को कुछ अराजक तत्वों ने मंदिर को निशाना बनाया और मंदिर में घुसकर मूर्तियों को खंडित करने के साथ गहनों की लूटपाट की।

महाश्मशान काली मंदिर स्थानीय हिन्दुओं की आस्था का केंद्र रहा है। गुरुवार-शुक्रवार की रात इसमें कुछ अराजक तत्वों ने घुस कर तोड़फोड़ की। मंदिर में विधि-विधान से स्थापित 7 मूर्तियों में तोड़फोड़ की गई। काली माता की प्रतिमा का सिर धड़ से अलग कर दिया गया। मंदिर प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँची। अभी तक हमलावरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।