---Advertisement---

साइबर ठगों ने राष्ट्रपति के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर किया ठगी का प्रयास, रांची पुलिस ने लिया संज्ञान

On: December 16, 2024 9:21 AM
---Advertisement---

रांची: साइबर क्राइम के लिए साइबर ठग  हर दिन नये-नये प्रयोग कर रहे हैं। अब तक आईएस,आईपीएस या अन्य नामचीन हस्तियों के नाम फेसबुक-व्हाट्सएप प्रोफ़ाइल बनाकर साइबर ठगी के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन अब साइबर ठगों ने सीधे देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम फेसबुक आईडी बनाकर ठगी का काम चालू कर दिया है।

ऐसा ही एक मामला सामने आया है। हज़ारीबाग के बड़कागांव निवासी फेसबुक यूजर मंटु सोनी को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम कुछ दिन पहले फ्रेंड रिक्वेस्ट आया। राष्ट्रपति के नाम-फोटो लगे फेसबुक आईडी में के स्टोरी में लिखा गया कि जय हिंद कैसे हैं आप ? फेसबुक का प्रयोग बहुत कम करती हूं,अपना व्हाट्सएप नंबर दीजिए। राॅंची पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए फेसबुक-पोस्ट का आईडी लिंक का मांगा, जिसे उपलब्ध करा दिया गया है। अब आगे की कार्रवाई में राॅंची पुलिस जुट गयी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

कदमा: परिवार वाले बाहर, लाखों के जेवरात चोरों ने उड़ाए,दहशत में लोग

जमशेदपुर: परसुडीह व बागबेड़ा जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिन से बिजली व्यवस्था ध्वस्त,जनता त्रस्त,अस्सिटेंट इंजीनियर बोले!

चतरा:पशुपालन विभाग में कार्यरत डॉक्टर योगेंद्र यादव का मर्डर,मची सनसनी

ईरान ने अमेरिका के गुड फ्राइडे को ब्लैक फ्राईडे में बदला, दो फाइटर जेट 5 ड्रोन की तबाह

केरल कैथोलिक एसोसिएशन ने दिव्य ज्योति रिट्रीट सेंटर,सुंदरनगर में ज़ायरो मालाबार शैली में ‘गुड फ्राइडे’ की प्रार्थना सभाएँ आयोजित कीं

जमशेदपुर: संस्कार भारती के प्रथम अध्यक्ष डॉ० शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति में स्मरण सभा आयोजित