खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

गंदगी से बजबजा रही मानगो, छिपाने के लिए बेरकटिंग होर्डिंग विज्ञापन लेकिन बदबू…!

मानगो नगर निगम के नगर आयुक्त के खिलाफ करूंगा केस : विकास सिंह

जमशेदपुर :पूरा मानगो गंदगी से बजबजा रहा है और इसकी नैतिक जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा है मानगों का हाल यह हो गया है की चौक चौराहे में लोग बदबू के कारण अपने नाक को गमछा और रुमाल से ढक कर निकल रहे हैं बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए हुए अचानक कचड़े के डंपिंग यार्ड बंद कर देना सीधे-सीधे हिटलर शाही है विकास सिंह ने कहा मेट्रो सिटी में डंपिंग यार्ड के चारों तरफ टीन की बैरिकेडिंग कर दिया जाता है जिससे आम लोगों को परेशानी अथवा प्रदूषण नहीं होता इसके साथ बैंरेकेटिंग किए टीन में विभिन्न कंपनियों का ऐड लगाकर राजस्व भी बढ़ाया जाता है । वैसा प्रयोग ना करके सीधे मानगो की साढ़े तीन लाख आबादी को बदबू और महामारी से परेशान करने का कार्य मानगो नगर निगम के नगर आयुक्त के द्वारा किया जा रहा है । विकास सिंह ने कहा भारी भरकम होल्डिंग टैक्स जनता के गर्दन को दबाकर वसूला जा रहा है और बदले में उन्हें गंदगी का सौगात भेंट किया जा रहा है । विकास सिंह ने कहा मानगो नगर निगम अपने मूलभूत कार्य से भटक कर केवल वसूली अभियान में लगा रहता है विकास सिंह ने कहा पूरे मामले में दोषी मानगो नगर निगम है इसलिए मानगो नगर निगम के नगर आयुक्त के ऊपर मानगो थाना के साथ-साथ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।

ख़बर को शेयर करें।
Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।