सिल्ली :- सिल्ली प्रखंड अंतर्गत छोटा मुरी हरिजन कॉलोनी निवासी घासीराम स्वर्णकार के पुत्र पिंकू स्वर्णकार 38 वर्षीय व्यक्ति ने सोमवार को देर रात अपने घर के समीप सटे नवनिर्मित मकान पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मुरी ओपी प्रभारी विपुल कुमार ओझा ने बताया कि मृत व्यक्ति हरिजन कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। वह मूल रूप से जमशेदपुर का रहने वाला था। वर्तमान में वह मुरी स्टेशन परिसर तथा ट्रेनों में फेरीवाला का काम करता था। उसी से अपने परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के पत्नी ने बताया कि सोमवार को रात खाना खाकर घर के बाहर निकले थे। काफी देर बाद घर वापस नहीं आया तो बाहर देखने के लिए निकली तो देखा घर के समीप सटे नवनिर्मित मकान के छज्जे पर फांसी के फंदे पर झूलते देखा। मेरे द्वारा हो हल्ला किए जाने पर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया आनन फानन में उसे सिंहपुर नर्सिंग होम ले जाया गया । मुरी पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है तथा बताया कि हत्या है या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या











