---Advertisement---

रांची में सड़कों की खराब हालत पर HC सख्त, राज्य सरकार और नगर निगम से मांगा जवाब

On: December 17, 2024 5:16 PM
---Advertisement---

Ranchi: रांची में सड़कों की खराब हालत को लेकर दायर जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और रांची नगर निगम से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने पूछा है कि सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं।

चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने शुभम कटारूका की जनहित याचिका पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया। जनहित याचिका में अदालत से मांग की गई है कि सड़कों का निर्माण नई तकनीक और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के साथ कराई जानी चाहिए। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई जनवरी के पहले हफ्ते में निर्धारित की है।

याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रार्थी ने अदालत को बताया कि रांची की वीआईपी सड़कों को छोड़कर बाकी सभी सड़कों की हालत खराब है। बड़ा तालाब के चारों ओर से गुजरने वाली सड़क का खास तौर पर उल्लेख करते हुए बताया गया कि इस पर महीनों से बड़े-बड़े गड्ढे हैं, लेकिन संबंधित विभाग कोई संज्ञान नहीं ले रहा। इस सड़क के किनारे एक बड़ा हॉस्पिटल है, जहां एंबुलेंस में मरीजों को पहुंचाने में काफी परेशानी होती है। यह भी बताया गया कि रांची में कई सड़कों पर जलजमाव भी एक बड़ी समस्या है। कई बार पाइप बिछाने या किसी अन्य काम के लिए सड़कों की खुदाई कर दी जाती है और इसके बाद गड्ढों को कामचलाऊ ढंग से भर दिया जाता है। निर्माण और मरम्मत में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण सड़कें कुछ ही दिनों में जर्जर हो जाती हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now