---Advertisement---

दो दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम का होगा आयोजन

On: December 20, 2024 2:16 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मकर सक्रांति मेला ( बकलादह ) के शुभ अवसर पर ग्राम हरिडीह,हाकेदाग, पिपरदाग एवं समस्त हाकेदाग पंचायत के ग्राम वासियो के सहयोग से दो दिवसीय विशाल रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। गायिका बिंदु रानी ग्रुप ( उड़ीसा ) 14 जनवरी को समय 2 बजे दोपहर से शाम 6 बजे तक अपना रंगारंग कार्यक्रम अपने पूरे मंडली के साथ दिखाएगी एवं गायिका अम्बा रानी ग्रुप दिनांक 15 जनवरी को समय 2 बजे दोपहर से शाम 6 बजे तक अपना रंगारंग कार्यक्रम अपने पुरे मंडली के साथ दिखाएगी। जिसमे हजारों कि संख्या में लोग रंगारंग कार्यक्रम का आनंद लेंगे।मकर सक्रांति के अवसर पर गाना एवं नृत्य प्रतियोगिता समय दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नन्हे मुन्ने बालक एवं बालिकाओं के लिए विभिन्न तरह के खिलौने एवं मनोरंजन का भी व्यवस्था किया जायेगा। ग्रुप बनाकर नाच गान ढ़ोल,मादर नगाड़ा या डीजे के साथ टुसु लेकर आने पर टुसु उपहार के रूप में पुरस्कृत भी किया जाएगा।पतंग प्रतियोगिता का भी आयोजन दिनांक 14 जनवरी को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। मेला कमिटी के सहमति के अनुसार कुछ प्रतियोगिता को बढ़ाया या घटाया भी जा सकता हैं। सिल्ली पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगा जिससे मेला शांति पूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। मेला में शराब कि बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। मेला में दुकान लगाने के लिए मेला कमिटी से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now