---Advertisement---

राजस्व संग्रहण को लेकर गंभीरता दिखाएं, आमजनों की समस्याओं को दूर करें : दीपक बिरुआ

On: December 21, 2024 4:52 AM
---Advertisement---

रांची: राजस्व संग्रहण की दिशा में भू राजस्व विभाग के अधिकारी गंभीरता से कार्य करें। आम जनों की समस्याओं को दूर करने की दिशा में सार्थक प्रयास होना चाहिए। विसंगतियों को दूर कर हमें राज्य और राज्यवासियों की बेहतरी के लिए कार्य करना है। ये बातें मंत्री परिवहन, भूमि सुधार एवं भू – राजस्व दीपक बिरुआ ने कही। मंत्री झारखण्ड मंत्रालय में भू राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।

मंत्री द्वारा आहूत बैठक में विभागीय सचिव के अतिरिक्त सभी जिला के एसी और डीसीएलआर उपस्थित थे। करीब दो घंटे तक चली इस बैठक में मंत्री ने सभी एसी और डीसीएलआर से एक एक कर बात कर उनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने भूमि के संबंधित मामलों एवं आम लोगों से जुड़े मामलों पर गंभीरता कार्यों करते हुए जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया है। मंत्री ने कहा इस तरह की समीक्षा बैठक समय – समय पर आयोजित होगी, ताकि कार्यों की गति और अधिकारियों की कार्य क्षमता का आकलन बेहतर निर्णय लिया जा सके।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now