खासम ख़ास

रूस में 9/11 जैसा हमला, इमारतों से टकराए यूक्रेन के 8 ड्रोन, देखें वीडियो

Moscow: रूस के कजान में 9/11 जैसा भीषण हमला हुआ है। यूक्रेन की सेना ने रूस के कजान शहर में विस्‍फोटकों से भरे ड्रोन से भीषण हमला बोला है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन के 8 विस्‍फोटक ड्रोन विमानों ने रूस के कजान शहर में हमला किया। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं आई है लेकिन इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है।

रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के ड्रोन हमले से टटारस्‍तान प्रांत की राजधानी में 3 इमारतों को नुकसान पहुंचा है। इस हमले के बाद वहां से भी लोगों को न‍िकालकर सुरक्षित स्‍थान पर पहुंचाया गया। स्‍थानीय प्राधिकरण ने लोगों को खाना और कपड़े दिए हैं।

ख़बर को शेयर करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।