---Advertisement---

जमशेदपुर: अहसीन इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक खेलकूद दिवस पर कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

On: December 22, 2024 4:34 AM
---Advertisement---

सर्वश्रेष्ठ हाउस का खिताब येलो हाउस व फर्स्ट रनर अप रेड हाउस को मिला

जमशेदपुर: अहसीन इंटरनेशनल स्कूल, मानगो ने आज स्कूल परिसर में अपना वार्षिक स्पोर्ट्स डे हर्षौल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरायकेला खरसावां उपायुक्त रविशंकर शुक्ला, विशिष्ट अतिथि अरका जैन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सैयद सफदर रजी एवं प्राचार्य अल-कबीर पॉलिटेक्निक डॉ. वारिस इमाम, अहसीन इंटरनेशनल स्कूल और ट्रस्टी अहसीन फाउंडेशन के संस्थापक आसिफ महमूद और प्रो. एम. नज़्म अंसारी, स्कूल की प्रिंसिपल डॉ अर्चना द्विवेदी, सरायकेला खरसावां के डीएसपी अरविंद कुमार बिन्हा एवं काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा के साथ खेलकूद के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और बच्चों के खेल की शपथ के साथ हुआ। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं हुई जिसमे फ्रॉग रेस, पिक द ब्लॉक रेस, जलेबी रेस, कराते का प्रदर्शन, सैक रेस, मिस्ड रिले रेस, 50 मीटर (बालक व बालिका) आदि का आयोजन हुआ। सर्वश्रेष्ठ हाउस- येलो हाउस और फर्स्ट रनर अप- रेड हाउस को घोषित किया गया। वही सर्वश्रेष्ठ एथलीट बालक- रेयान खुर्शीद, सर्वश्रेष्ठ एथलीट बलिका- मंतशा खान रही। मुख्य अतिथि ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम को एहसीन इंटरनेशनल स्कूल की  शिक्षिकाओं, खेल शिक्षक सैयद शमीम अहमद और सभी कर्मचारियों ने सफल बनाने में योगदान दिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:44 वर्षों के ठहराव को खत्म करने के संकल्प के साथ गौरव गोयल ने तेज किया जनसंपर्क

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

परसुडीह निवासी जोमैटो डिलीवरी बॉय की सड़क दुर्घटना में मौत, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

सीपीएम ने मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया समर्थन,जनहित में रखा मांग पत्र

गोलमुरी: किसी बड़े कांड को अंजाम देने की फिराक में लगे 7 को पुलिस ने दबोचा, पिस्टल, कारतूस बरामद