---Advertisement---

एक्टर अल्लू अर्जुन के घर पर जोरदार प्रदर्शन, तोड़फोड़, कई गिरफ्तार

On: December 22, 2024 3:52 PM
---Advertisement---

हैदराबाद: एक्टर अल्लू अर्जुन के जुबली हिल्स स्थित आवास के परिसर में प्रदर्शनकारी घुस गए और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी कई सदस्यों को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। साथ ही एक्टर अल्लू अर्जुन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों का एक समूह रविवार को जुबली हिल्स स्थित अल्लू अर्जुन के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहा था. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारी चारदीवार को फांदकर परिसर में घुस गए और फूलों के गमलों और अन्य चीजों को तोड़ दिया. साथ ही आवास पर टमाटर और पत्थर भी फेंके गए. जिससे तनावपूर्ण माहौल बन गया. कुछ प्रदर्शनकारियों घर में घुसने की कोशिश भी की.इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. प्रदर्शन को देखते हुए अभिनेता के घर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है.प्रदर्शनकारियों ने अभिनेता अल्लू अर्जुन के खिलाफ नारे लगाए और उस महिला को न्याय दिलाने की मांग की, जिसकी फिल्म ‘पुष्पा-2’ की स्क्रीनिंग के समय हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ में मौत हो गई थी. छात्र संघ के सदस्यों ने कहा कि रेवती की मौत के लिए अल्लू अर्जुन जिम्मेदार हैं. उन्होंने रेवती के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की.रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के वक्त अल्लू अर्जुन घर पर नहीं थे. सूचना मिलने के बाद उनके चाचा चंद्रशेखर रेड्डी वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि अभिनेता के सुरक्षाकर्मी घटना को लेकर जुबली हिल्स पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकते हैं.जुबली हिल्स पुलिस ने कहा कि उस्मानिया यूनिवर्सिटी जॉइंट एक्शन कमेटी के छह सदस्यों ने अभिनेता अल्लू अर्जुन के घर पर पथराव किया और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया. हालांकि, हमें अल्लू अर्जुन के परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है.अल्लू अर्जुन से लोगों की नाराजगी

4 दिसंबर को, अभिनेता अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर में भाग लेने के लिए हैदराबाद के संध्या थिएटर गए थे. उन्हें देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई थी. स्थिति तब और बिगड़ गई जब अर्जुन ने अपने वाहन की सनरूफ से प्रशंसकों को हाथ हिलाया, जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई. जिसमें रेवती नाम की एक महिला की मौत हो गई थी. घटना के बाद अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार भी किया गया था. हालांकि अगले दिन उन्हें जमानत मिल गई थी. लेकिन इस मामले को लेकर कुछ लोग अल्लू अर्जुन का विरोध कर रहे हैं.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने