

रांची: खूंटी जिला में एक नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया, जिस मामले में खूंटी जिला के करा प्रखंड के जरियागढ़ थाना की पुलिस ने जेएलकेएम पार्टी के नेता लक्ष्मण पाहन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेएलकेएम पार्टी के नेता लक्ष्मण पाहन पर नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप है. छेड़खानी का विरोध करने पर जेएलकेएम पार्टी के नेता ने तरह-तरह से उसे धमकाया भी जाता था. वहीं इस मामले में नाबालिग छात्रा के परिजनों ने जरियागढ़ थाना में जेएलकेएम पार्टी के नेता लक्ष्मण पाहन के खिलाफ शिकायत की गई थी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सख्त हो गए और कार्रवाई हुई.
बताया जाता है कि लगभग दो-तीन साल से जयराम महतो की पार्टी जेएलकेएम के नेता लक्ष्मण पाहन नाबालिक छात्रा को परेशान कर रहा था. वहीं छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा के परिजनों ने उसे नानी के घर भी भेज दिया था, लेकिन वहां भी आरोपी लक्ष्मण पाहन पहुंच गया और छेड़खानी करता था. जिसके बाद उसके परिजनों ने सख्ती दिखाई फिर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. आरोपी छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहा था जिसके बाद उसकेपरिजनों ने सख्ती दिखाई फिर भी आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. आरोपी छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहा था जिसके बाद उसके परिजनों ने जरियागढ़ थाना पहुंचकर पुलिस में शिकायत की. एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने आरोपी नेता लक्ष्मण पहान को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी जेएलकेएम का नेता गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, इसी साल झारखंड विधानसभा चुनाव में जयराम महतो की पार्टी ने लक्ष्मण पाहन को तोरपा सीट से प्रत्याशी बनाया था. हालांकि बाद में जयराम महतो की जेएलकेएम पार्टी ने लक्ष्मण पाहन के जगह विल्सन भेंगरा को अपना उम्मीदवार बना दिया था. फिलहाल जयराम महतो की पार्टी के नेता लक्ष्मण पाहन की छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किए जाने की खबर चर्चा का विषय बन गई है.
CM सोरेन की सख्ती के बाद एक्शन
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 13, 2026






