---Advertisement---

सिल्ली पुलिस ने अज्ञात युवक का शव किया बरामद

On: December 25, 2024 1:18 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली थाना अंतर्गत हलमाद के साहेदा स्वर्ण रेखा नदी घाट के किनारे से सिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया। जानकारी के अनुसार शव को ग्रामीणों ने देखा और इसकी सूचना तत्काल सिल्ली पुलिस को दिया। सिल्ली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। फिलहाल शव का शिनाख्त नहीं हो पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि संभवत: युवक की हत्या कर नदी में फेक दिया गया है। सिल्ली पुलिस मामले को लेकर जांच में जुट गई है। इस दौरान सिल्ली पुलिस ने शव को मंगलवार की शाम अपने कब्जे में कर थाना ले आई एवं आज शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेजा जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now