---Advertisement---

अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा और पुरस्कार वितरण संपन्न

On: December 27, 2024 3:29 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित माईकल जॉन प्रेक्षागृह में अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समारोह के तत्वधान से प्रांतीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कुमार(उप नगर आयुक्त) , गायत्री शक्ति पीठ गोलपहाडी के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्री प्रभाकर राव,भारतीय संस्कृति ज्ञान परिक्षा के राज्य संयोजक श्री ताराचंद अग्रवाल, जिला समन्वयक श्री उदय प्रताप लाल, एवं जिला संयोजक श्री राजीव रंजन उपस्थित रहें।

इस कार्यक्रम में शहर के निम्नलिखित विधालयों को सम्मानित किया गया,

1- विद्या भारती चिन्मया (टेल्को)

2-एस-डी-एस-एम उत्कृष्टता केंद्र(सिदगोडा)

3- जमशेदपुर पब्लिक स्कूल (बारिकी)

4-डीएवी‌ कन्या उच्च विद्यालय(सोनारी)

5-जुस्काे‌ स्कूल (कदमा)

6-राम कृष्ण मिशन इंग्लिश स्कूल (बिस्टुपुर)

7- के पी एस (बर्मामाईंन्स)

8- विवेक विद्यालय (गोविन्दपुर)

इन विद्यालयों के छात्रों में प्रवीणता के आधार पर पुरूस्कार वितरण किया गया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now