---Advertisement---

गढ़वा: स्वास्थ्य शिविर में 205 मरीजों की हुई निशुल्क जांच, दी गई दवाएं

On: December 29, 2024 1:40 PM
---Advertisement---

गढ़वा: धुरकी प्रखंड के टाटीदीरी गाँव में लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ऑसम एवं मिलाप मेडिकल सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ महजबीं, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ शमशेर सिंह और जनरल फिजिशियन डॉ असजद अंसारी द्वारा मरीजों की जांच किया गया। इस शिविर में कुल 205 मरीजों का जांच किया गया।

इस अवसर पर मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ जाँच, खून जाँच और नि: शुल्क दवा वितरण किया गया। इस मौके पर मिलाप मेडिकल सेंटर के डायरेक्टर डॉ असजद अंसारी ने कहा कि टाटीदीरी गांव में शिविर का आयोजन करने का उद्देश्य यहाँ के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महजबीं ने कहा कि स्त्रियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाएं सप्ताह में ज़्यादातर दिनों को 30-60 मिनट के लिए मध्यम-तीव्रता वाला व्यायाम करें।

इससे नींद अच्छी आती है, ऊर्जा बढ़ती है, और वज़न नियंत्रित रहता है। पौष्टिक आहार लें। प्रोटीन, विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आहार लें। सीज़नल फल और सब्ज़ियां, पत्तेदार साग, जामुन, शकरकंद, ब्राउन राइस, क्विनोआ, टोफ़ू, और बीन्स खाएं। दूध, दही, और पनीर से कैल्शियम लें। पर्याप्त नींद लें। घरेलू कामकाज के बाद पर्याप्त नींद लें। समय पर भोजन करें। समय पर भोजन करना चाहिए। गर्मी में खूब पानी पिएं। गर्मी में खूब पानी पीना चाहिए। डॉक्टर से नियमित जांच करवाएं। डॉक्टर से नियमित जांच करवाएं।

मन से मज़बूत बनें। किसी परेशानी में बड़ों के अनुभव से सीखें। अच्छा साहित्य पढ़ें. परिवार में सभी लोगों से अच्छे संबंध बनाए रखें। इस मौके पर सलीम अंसारी, विनोद, यूसुफ अंसारी, चंद्रशेखर, चांदनी यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now