---Advertisement---

रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता ट्रक में सोयाबीन के मिश्रण में छुपा कर रखा गया डेढ़ करोड़ का डोडा जप्त

On: December 31, 2024 1:17 PM
---Advertisement---

रामगढ़: मांडू थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए ट्रक संख्या PB 23T 1707 से बड़ी मात्रा में सूखा डोडा बरामद किया है। जिसकी कीमत तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह डोडा एक खाली ट्रक में सोयाबीन के मिश्रण के साथ छिपाकर रखा गया था। ट्रक को मांडू के हेसागढ़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के परिसर में खड़ा किया गया था।

रामगढ़ एसपी अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध डोडा का परिवहन किया जा रहा है। उसके बाद छापामारी कर पुलिस ने ट्रक से डोडा के साथ सोयाबीन के मिश्रण, मूढ़ी और कुछ दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

बताया जा रहा है कि यह ट्रक हरियाणा का है और इसमें छुपाकर रखा गया डोडा पंजाब ले जाया जा रहा था.

पुलिस के मुताबिक ट्रक का चालक घटना के बाद से फरार है. फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. इस मामले में ट्रक मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इस डोडा का इस्तेमाल नशे के कारोबार में किया जाना था।पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने के लिए गहन जांच कर रही है।

स्थानीय प्रशासन की सराहना

रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए इस बड़े अवैध कारोबार को नाकाम किया. इस सफलता के लिए मांडू पुलिस टीम की प्रशंसा की जा रही है. यह कार्रवाई अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की सख्त रणनीति को दर्शाती है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इस मामले से जुड़े अन्य अपराधियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव, सीजीपीएससी प्रतिनिधियों ने प्रधान पद के उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल को वोटर लिस्ट सौंपी

मुंबई एसीबी की बड़ी कार्रवाई,डीसी को ₹42000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

रांची डैम के पास पुलिस और कुख्यात शूटर सत्यम पाठक के बीच एनकाउंटर,अपराधी के दोनों पैरों में लगी गोली

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव संयोजक गुरु चरण सिंह बिल्ला कोर्ट में पेश हों!चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल

रामगढ़ में सनसनी,कई ज्वेलरी दुकानों से तकरीबन एक करोड़ की डकैती, दो डकैत पकड़ाए,जमकर धुनाई

रेलवे का बुलडोजर 22 से एक बार फिर गरजेगा,टार्गेट गुदरी बाजार और बर्मामाइन्स